जनवरी में महँगाई दर घट कर 8.23%

सरकार ने आज महँगाई दर की जनवरी महीने के आँकड़े पेश किये हैं।

जनवरी 2011 में महँगाई दर 8.23% रही है। दिसंबर 2010 में यह दर 8.43% थी। जनवरी महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर 15.65% रही। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 17.28% रही।
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक मुख्य रूप से चीनी 14.99%, गेहूं 4.94%, दाल 12.78% और आलू 1.21% के दाम घटने हैं। लेकिन वार्षिक आधार पर सब्जियों की कीमतों में 64.86% और दूध की कीमतों में 12.44% का इजाफा हुआ है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2011)