भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

भारतीय शेयर बाजार आज सुबह अच्छी बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स ने 9,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी पार कर लिया। लेकिन मंगलवार को यूरोपीय शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत के बाद इसमें गिरावट बढ़ती गयी और कारोबारी दिन के अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 207 अंक या 2.33% की कमजोरी के साथ 8,695 पर और एनएसई का निफ्टी 54 अंक या 2%  की गिरावट के साथ 2,654 पर बंद हुआ। तेल और गैस, कंज्यूमर गुड्स, रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्रों के सूचकांकों में 2% से अधिक की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में गिरावट आयी।
आज के कारोबार में सीएनएक्स मिडकैप में 0.45% की कमजोरी रही, जबकि बीएसई का मिडकैप सूचकांक में 1.02% और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.91%  की गिरावट आयी। यदि सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रैनबैक्सी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, जयप्रकाश एसोसिएट्स, टीसीएस, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, भारती एयरटेल, बीएचईएल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डीएलएफ और इंफोसिस में गिरावट रही। वहीं सत्यम कंप्यूटर, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों ने बढ़त दर्ज की।
तेल और गैस क्षेत्र के सूचकांक में आज सबसे अधिक गिरावट रही और इसमें 3.86% की कमी आयी। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट अबान ऑफशोर में आयी, जो 52.00 रुपये यानी 6.85% की कमजोरी के साथ 707.65 पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 6.40% और रिलायंस पेट्रोलियम में 3.41% की कमजोरी रही।
कंज्यूमर गुड्स क्षेत्र के सूचकांक में 2.56% की कमजोरी रही। सुजलॉन एनर्जी में 9.49%, बीईएमएल में 9.22%, थर्मेक्स में 7.15%, हैवेल्स इंडिया में 6.7% और पुंज लॉयड में 5.22% की गिरावट रही।
बीएसई रियल्टी सूचकांक में 2.5%  की कमजोरी रही। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट इंडियाबुल्स रियल में रही और यह 9.5%  की गिरावट के साथ बंद हुआ। ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 7.5% ,एचडीआईएल में 6.7% और पेनिनसुला लैंड में 2.99% की कमी रही।
बैंकिंग क्षेत्र के सूचकांक में 2%  की कमी आयी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6.55%, बैंक ऑफ बड़ौदा में 4.98%, ऐक्सिस बैंक में 3.94% और बैंक ऑफ इंडिया में 1.6% की गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और कोटेक महिंद्रा बैंक में भी कमजोरी रही।
आज केवल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र के सूचकांक में 1.38% की तेजी रही। इस क्षेत्र में टाइटन इंडिया में 3.38% और ब्लू स्टार में 2.87%, की मजबूती रही।