मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुए एशियाई बाजार

बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा, हालांकि जापान के निक्केई सूचकांक में 1.33% की गिरावट दर्ज की गयी। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.81%  की मजबूती रही। दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 4.72% चढ़ने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 3.5%  की मजबूती दर्ज की गयी।  जकार्ता कंपोजिट में 3.38% की बढ़त देखी गयी। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.49%  की मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड सूचकांक लगभग सपाट बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।  भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 0.2-0.5% की मामूली कमजोरी है।