सितंबर में महँगाई दर बढ़ कर 7.81%

सरकार ने आज महँगाई दर की सितंबर महीने के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2012 में महँगाई दर 7.81% रही है। अगस्त 2012 में यह दर 7.55% थी। सितंबर महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर 7.86% रही। हालाँकि आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 10.89% से घट कर 8.77% रह गयी है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर बढ़ कर 6.26% रही है। पिछले महीने यह 6.14% थी।
सितंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर में तेजी देखने को मिली है। ईंधन समूह की महँगाई दर बढ़ कर 11.88% पर आ गयी है। वहीं अगस्त में ईंधन समूह की महँगाई दर 8.32% पर रही थी। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2012)