मार्च 2013 में महँगाई दर घट कर 5.96%

सरकार ने आज मार्च महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक मार्च 2013 में महँगाई दर घट कर 5.96% हो गयी है, जबकि फरवरी 2013 में यह दर 6.84% रही थी।

मार्च 2013 में महँगाई दर पिछले तीन वर्षों के निचले स्तर पर रही है।

मार्च महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 11.38% से घट कर 8.73% पर आ गयी है।
वहीं, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में भी गिरावट देखने को मिली है और यह फरवरी 2013 के 4.51% के मुकाबले घट कर 4.07% पर आ गयी है। 
मार्च 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी गिरावट आयी है। मार्च 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर घट कर 10.18% हो गयी है, जो कि पिछले महीने 10.47% रही थी। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2013)