मानसून (Monsoon) ने अंडमान में दी दस्तक

शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान सागर में दस्तक दे दी।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में पहुँच गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सामान्य समय से तीन दिन पहले अंडमान पहुँच गया है। 

गौरतलब है कि इस बार मानसून 3 जून को केरल पहुँच सकता है, लेकिन इसमें चार दिन के आगे-पीछे होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। हालाँकि मौसम विभाग ने केरल में मानसून के जल्दी आगमन की संभावनाओं को सिरे से खारिज किया है।
मानसून के केरल में पहुँचने के बाद यह धीरे-धीरे जुलाई के मध्य तक पूरे भारत को अपने दायरे में ले लेगा। मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। इस साल पूरे देश में करीब 98% बारिश होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 18 मई 2013)