दिल्ली में सामान्य समय पर पहुँचेगा मानसून (Monsoon)

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक इस साल मानसून (Monsoon) की चाल सामान्य ननी रहेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में मानसून मुंबई में दस्तक दे सकता है। मुंबई पहुँचने के बाद अगले तीन-चार दिनों में यह राजस्थान पहुँच सकता है।

दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुँचने की अटकलों पर विराम लगाते हुए मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मानसून सामान्य समय पर ही दस्तक देगा। आमतौर पर दिल्ली में मानसून जून के मध्य तक पहुँच जाता है। (शेयर मंथन, 08 जून 2013)