भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट

2.19: हालांकि महँगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी है और यह 29 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में घट कर 8% रह गयी है, लेकिन यह आँकड़ा भारतीय शेयर बाजारों में बढ़ रही गिरावट को रोकने में कामयाब नहीं दिख रहा है। उधर यूरोपीय बाजारों में भी गुरुवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। इस समय सेंसेक्स 182 अंकों की कमजोरी के साथ 9,473 पर है। निफ्टी 54 अंक गिर कर 2,874 पर है। हालांकि बीएसई मिडकैप में 1% से अधिक की मजबूती है। बीएसई आईटी सूचकांक में 4.6% से अधिक गिरावट है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 3.4% की कमजोरी है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 7%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.5% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 3.4% की बढ़त है। टीसीएस में 6.7%, विप्रो में 5.7%, सत्यम कंप्यूटर्स में 5.6% और डीएलएफ में करीब 5% की कमजोरी है। 

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, भेल और रिलायंस इन्फ्रा में 3-4% की गिरावट है।

12.51: भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सेंसेक्स 186 अंकों के एक दायरे में बना हुआ है। इस समय यह 26 अंकों की कमजोरी के साथ 9,629 पर है। निफ्टी 13 अंक गिर कर 2,915 पर है। बीएसई मिडकैप में 1.9% की मजबूती है। बीएसई रियल्टी, धातु और बैंकिंग सूचकांकों में 2% से अधिक की बढ़त है। बीएसई आईटी सूचकांक में 3% से अधिक गिरावट है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 10.6%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 7% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 5.7% की बढ़त है। टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक में 4% से अधिक मजबूती है। सत्यम कंप्यूटर्स में 6.2%, टीसीएस में 4.3% और विप्रो में 4% की कमजोरी है।

10.36: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार के कारोबार की शुरुआत में उतार-चढ़ाव दिख रहा है, सूचकांक कभी लाल निशान में चले जाते हैं, तो कभी हरे निशान में। इस समय सेंसेक्स 28 अंकों की गिरावट के साथ 9,627 पर है। निफ्टी 18 अंक गिर कर 2,910 पर है, हालांकि सीएनएक्स मिडकैप में 1% से अधिक की बढ़त है। बीएसई बैंकिंग सूचकांक में 1.5% की मजबूती है, जबकि आईटी सूचकांक में 1.7% की गिरावट है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 6.4%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 6.1% और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4% की बढ़त है। टीसीएस में 3.3% की कमजोरी है। विप्रो, सत्यम कंप्यूटर्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी में 2-3% की गिरावट है।