सीसीईए (CCEA) ने 17,631 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs) ने पाँच परियोजनाओँ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इनमें से चार परियोजनाएँ कांडला, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, इन्नोर और कोलकाता बंदरगाहों पर कंटेनर टर्मिनल लगाये जाने से संबंधित हैं। इसके अलावा मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर बहुउद्देश्यीय कार्गो बर्थ परियोजना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी है। इन पाँचों परियोजनाओं में कुल मिला कर 17,631 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद देश के प्रमुख बंदरगाहों पर कंटेनर हैंडलिंग क्षमता दोगुनी हो जायेगी। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)