फरवरी में व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 8.13 अरब डॉलर

आयात में कटौती की वजह से फरवरी 2014 में भारत के व्यापार घाटे (Trade Deficit) में कमी दर्ज की गयी है।

जनवरी 2014 के 9.92 अरब डॉलर के मुकाबले फरवरी 2014 में व्यापार घाटा घट कर 8.13 अरब डॉलर रह गया है। 

फरवरी में भारत ने 25.68 अरब डॉलर का निर्यात (Export) किया, जबकि इसका आयात (Import) 33.81 अरब डॉलर रहा। इससे पहले जनवरी 2014 में देश का निर्यात 26.35 अरब डॉलर और आयात 36.67 अरब डॉलर रहा था। 

सोने-चाँदी (Gold and Silver) और कच्चे तेल (Crude Oil) के आयात में इस दौरान कमी दर्ज की गयी है। फरवरी 2014 में सोने-चाँदी का आयात 71% घट कर 1.63 अरब डॉलर रहा है। कच्चे तेल का आयात साल-दर-साल 3% घट कर 13.69 अरब डॉलर रहा है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2014)