रिलायंस मोबाइल ने शुरू की क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार सेवा

भारत में टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार सेवा की शुरुआत की घोषणा की है। इस सेवा का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी पसंदीदा भाषा में समाचार उपलब्ध कराना है।

यह वैल्यू एडेड सेवा देश की नौ क्षेत्रीय भाषाओं- हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगी। समाचारों की विषयवस्तु के लिए रिलायंस ने जाने माने वेब पोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम से हाथ मिलाया है, जो विभिन्न भारतीय भाषाओं में सेवा प्रदान करती है।