चीन की आर्थिक विकास दर में गिरावट, इस वर्ष 7% विकास दर का अनुमान

चीन की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट दर्ज हुई है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की साल 2014 में करीब 7.3% विकास दर रही है। चीनी सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक गिरावट देखने को मिल रही है। जिस कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर 7.4% से गिर कर 7.3% दर्ज की गयी है। हालाँकि गिरावट मामूली है लेकिन इसके बावजूद इन आँकड़ों के आधार पर यह माना जा रहा है कि इस वर्ष चीन की वृद्धि दर 7% के आसपास रह सकती है। चीनी सेवा सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक गिरावट रही है। आँकड़ो के अनुसार चीनी सेवा क्षेत्र 8.1% से गिर कर 7.8% के स्तर पर आ गया है। हालाँकि इस वर्ष के अर्थव्यवस्था के अंतिंम नतीजे जनवरी 2016 में आयेंगे तब तक आँकड़ों में परिवर्तन संभव है।

(शेयर मंथन 7 सितंबर 2015)