सामन्य से अच्छा रहेगा मॉनसून : मौसम विभाग

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मॉनसून सामान्य से अच्छा रहेगा। इस साल 106% से 110% बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस साल अलनिनो का प्रभाव जून-जुलाई तक खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूखे की मार झेल रहा महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर है विदर्भ में इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। वहीं साउथ ईस्ट में मॉनसून सामान्य से थोड़ा कम रहेगा इसके अलावा नॉर्थईस्ट में भी मॉनसून सामान्य से कम रहने का अनुमान है। वहीं पिछले साल यानी 2015 में सामान्य से 14% कम बारिश हुयी थी। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)