फिर गिरे एशियाई बाजार

कारोबारी हफ्ते की शुरुआत से एशियाई शेयर बाजारों में शुरू हुआ गिरावट का दौर जारी है। बुधवार के कारोबार में ताइवान वेटेड को छोड़ कर शेष प्रमुख बाजार गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए। जापान के निक्केई सूचकांक में 2.37% और  चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 1.76% की गिरावट दर्ज की गयी।

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक 1.38% कमजोर बंद हुआ। हैंग सेंग और जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान के साथ बंद हुए, हालांकि इनकी कमजोरी अधिक नहीं रही। लेकिन अन्य एशियाई बाजारों से विपरीत प्रदर्शन करते हुए ताइवान वेटेड सूचकांक हल्की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों में बुधवार के कारोबार में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार 3.15 बजे एफटीएसई 100, डैक्स और कैक 40 में 0.2-1% की गिरावट है।