बुनियादी ढाँचा क्षेत्र अक्टूबर में 3.5% बढ़ा

अक्टूबर में बुनियादी ढाँचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) क्षेत्र के बढ़ने की दर में बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर महीने में इस क्षेत्र की विकास दर 3.5% रही है। यह दर अगस्त 2008 में 2% रही थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में बुनियादी ढाँचा क्षेत्र की हिस्सेदारी 26.7% है। अप्रैल-अक्टूबर 2009-10 के दौरान इसमें 4.7% (प्रॉविजनल) की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जबकि पिछले कारोबारी वर्ष की इसी अवधि में 3.3% की वृद्धि दर्ज की गयी थी।
अक्टूबर 2009 में कोयला उत्पादन (आईआईपी में 3.2% हिस्सेदारी) में 5% (प्रॉविजनल) की वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि अक्टूबर 2008 में इसी अवधि में यह 10.6% थी। अक्टूबर 2009 के दौरान सीमेंट उत्पादन (आईआईपी में 1.99% हिस्सेदारी) में 5.3% (प्रॉविजनल) की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह वृद्धि 6.2% रही थी।
अक्टूबर 2009 में कच्चा तेल के उत्पादन (आईआईपी में 4.17% हिस्सेदारी)  में -2.2% (प्रॉविजनल) की वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि अक्टूबर 2008 में इसी अवधि में यह -0.2% थी। विद्युत उत्पादन (आईआईपी में 10.17% हिस्सेदारी) में  अक्टूबर 2009 में 4.7% (प्रॉविजनल) की वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि अक्टूबर 2008 में इसी अवधि में यह 4.4% थी। अक्टूबर 2009 में तैयार इस्पात (कार्बन) उत्पादन (आईआईपी में 5.13% हिस्सेदारी) में 1.1% (प्रॉविजनल) की वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि अक्टूबर 2008 में इसी अवधि में यह -4.9% थी। पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद (आईआईपी में 2%) में अक्टूबर 2009 में 7.2% (प्रॉविजनल) की बढ़ोतरी रही है, जबकि अक्टूबर 2008 की इसी अवधि में यह 5% की मजबूती आयी थी। (शेयर मंथन,  27 नवंबर 2009)