एक्सपर्ट से जानिए क्या सोना फिर गिरेगा या अब आएगी तेजी?

सोने और चांदी की मौजूदा स्थिति को देखें तो बाजार फिलहाल एक ठहरे हुए दौर से गुजर रहा है। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में न तो कोई बड़ी गिरावट देखने को मिली और न ही कोई खास तेजी आई, यानी यह एक संतुलित रेंज में बना रहा।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि यह मान लेना गलत होगा कि गिरावट पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जब तक सोना 1900 डॉलर के ऊपर मजबूती से टिक नहीं जाता, तब तक इसमें फिर से गिरावट आने की संभावना बनी रहेगी। बाजार में अभी भी अनिश्चितता का माहौल है, क्योंकि अलग-अलग एसेट क्लास, जैसे क्रिप्टो और इक्विटी भी दबाव में हैं। ऐसे में सोने में जल्दबाजी में पॉजिटिव रुख अपनाना जोखिम भरा हो सकता है। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो 4300, 4000 और 3900 के स्तर (रुपये के हिसाब से) सोने के लिए मजबूत सपोर्ट जोन बने हुए हैं, जबकि ऊपर की तरफ 4700 से 4900 तक का दायरा एक संभावित कंसोलिडेशन रेंज को दिखाता है।

 



(शेयर मंथन, 31 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)