एशियाई शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

गुरुवार को एशियाई शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 1.83% की कमजोरी आयी। निक्केई में 3.93% और ताइवान वेटेड में 5.3% की गिरावट रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.81% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 2.82% की कमजोरी रही।

जकार्ता कंपोजिट में करीब 1.32% की गिरावट आयी। शंघाई कंपोजिट भी लाल निशान में बंद हुआ, इसकी गिरावट 2.38% रही। भारतीय शेयर बाजार आज मोहर्रम होने कारण बंद थे। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में गुरुवार के कारोबार में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार सायंकाल 5.30 बजे एफटीएसई 100 में 0.90% और डैक्स में 0.93% की कमजोरी है।