उत्तरी भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो सकती है वर्षा - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों में उत्तरी भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है।

पूर्वोत्तर भारत, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुछ वर्षा की गतिविधि देखी जा सकती है। वहीं झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में वर्षा के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा पर हल्की बारिश की उम्मीद है। बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद में भी बारिश की संभावना है। चेन्नई में मेघगर्जना हो सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिण भारत में भी अच्छी बारिश दर्ज की गयी। छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। राजस्थान और विदर्भ के हिस्सों में लू की स्थिति जारी रही। दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु ने पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)