केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ कोंकण और गोवा, कर्नाटक, रायलसीमा, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है और यहाँ मौसम काफी गर्म रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हुई। केरल में कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, लक्षद्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी। बिहार, रायलसीमा और जम्मू-कश्मीर के एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। देश के सभी बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी अफगानिस्तान और आस-पास के क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे प्रेरित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। इस समय मध्य प्रदेश पर एक विपरीत-चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी पर एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र है। असम के केंद्रीय हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)