उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में घटेगा न्यूनतम तापमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में एक-दो जगह बारिश होने का अनुमान है।

देश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मैदानी इलाकों में धुंद में कमी आयेगी। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमानों में और कमी आने का अनुमान है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर शीत लहर की स्थिति देखी गयी। केरल, लक्षद्वीप और दक्षिणी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगह पर हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी भारत में कई जगहों पर मध्यम धुंध छायी रही। इन राज्यों में एक-दो जगह पर घना कोहरा भी देखा गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी कर्नाटक से उत्तरी कर्नाटक होते हुए उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तरी मध्य प्रदेश से दक्षिणी ओडिशा तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी लक्षद्वीप पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से भूमध्य रेखीय हिन्द महासागर तक जा रही है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)