अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तरी बंगाल और बिहार में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तरी बंगाल और उससे सटे बिहार पर बारिश होने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिणी कर्नाटक और लक्षद्वीप पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और केरल में बारिश चलती रहेगी। महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। दूसरी ओर उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान गिरेंगे। पूर्वी भारत के भी तापमान में गिरावट आयेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड हुई। छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश देखी गयी। देश के बाकी भागों में मौसम शुष्क बना रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों पर मध्यम से घना कोहरा देखा गया। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, ओडिशा में तापमान गिरे, जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के उत्तरी भागों में 10 फरवरी को दस्तक देगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार के तराई इलाकों, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस प्रणाली से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और उससे सटे अरुणाचल प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मालदीव से कर्नाटक की ओर जा रही है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)