विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 73.9 करोड़ डॉलर की गिरावट

19 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 73.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 414.147 अरब डॉलर रह गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 1.105 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 414.886 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 19 अप्रैल 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 72.86 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 386.033 अरब डॉलर की रह गयी, जिसका फोरेक्स पर नकारात्मक असर पड़ा।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 23.303 अरब डॉलर पर बरकरार रहा, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 32 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.455 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 74 लाख डॉलर घट कर 3.354 अरब डॉलर हो गयी। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2019)