भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को दूरसंचार मंत्रालय ने एक समझौते के लिए मंजूरी दे दी है।
कंपनी को एयरसेल के साथ 3,500 करोड़ रुपये की 4 जी स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग डील के लिए यह मंजूरी मिली है। इस समझौते के बाद कंपनी एयरसेल के 20 मेगाहर्ट्ज बैंड 2300 4 जी स्पेक्ट्रम टीडी को इस्तेमाल करने का अधिकार प्राप्त कर सकेगी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर शुक्रवार के 355.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 361.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 6.20 रुपये या 1.75% की बढ़त के साथ 361.20 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 452.45 रुपये और निचला स्तर 282.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)