एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के शेयर में आज तेजी दिख रही है।
आज सिंगल ब्लॉक डील में कंपनी के 26.8 लाख शेयरों में कारोबार हुआ है। इसके बाद कंपनी का शेयर मजबूत हुआ है।
बीएसई में एलआईसी हाउसिंग का शेयर शुक्रवार के 511.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 519.95 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे एलआईसी हाउसिंग का शेयर 13.80 रुपये या 2.70% की बढ़त के साथ 525.15 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 529.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 389.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)