जयप्रकाश पावर (Jaiprakash Power) को हुआ 196.16 करोड़ रुपये का घाटा

जयप्रकाश पावर (Jaiprakash Power) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 196.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी 66.96 करोड रुपये के लाभ में रही थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की 1,278.25 करोड़ रुपये की आमदनी तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 39.96% की गिरावट के साथ कंपनी की आमदनी 767.45 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जयप्रकाश पावर का शेयर सोमवार के 6.07 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 6.55 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.42 रुपये या 6.92% की मजबूती के साथ 6.49 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 8.42 रुपये और निचला स्तर 3.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2016)