ऑनवर्ड टेक्नोलॉजीज (Onward Technologies) के लाभ में 48.33% की गिरावट

ऑनवर्ड टेक्नोलॉजीज (Onward Technologies) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 48.33% की गिरावट के साथ 1.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 2.40 करोड रुपये का लाभ हुआ था। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की 47.55 करोड़ रुपये की आमदनी तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 11.60% की बढ़त के साथ कंपनी की आमदनी 53.07 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ऑनवर्ड टेक्नोलॉजीज का शेयर सोमवार के 75.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 77.90 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 1.50 रुपये या 2.00% की बढ़त के साथ 76.50 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 121.00 रुपये और निचला स्तर 73.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2016)