केपीआईटी टेकनोलॉजीज (KPIT Technologies) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।
पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 1.87% बढ़ा है। कंपनी का लाभ 57.10 करोड़ रुपये से बढ़ कर 58.17 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में केपीआईटी टेकनोलॉजीज की आमदनी में 5.40% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी 322.88 करोड़ रुपये रही थी, जो कि चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 340.33 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में केपीआईटी टेकनोलॉजीज का शेयर बुधवार के 132.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सपाट इसी स्तर पर खुला है। करीब पौने 1 बजे केपीआईटी टेकनोलॉजीज के शेयर में 3.75 रुपये या 2.82% की बढ़त के साथ 136.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 196.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 98.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)