ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लाभ में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 138.5% की बढ़त हुई है।
कंपनी का लाभ 134.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 320.9 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की आमदनी में भी 24.6% की बढ़त हुई। कंपनी की आमदनी 1,947 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,426.5 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 4,538.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 4,484.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 5,348.50 रुपये और निचला स्तर 3,242.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)