मफतलाल इंडस्ट्रीज (Mafatlal Industries) ने इस कंपनी के 29.71 लाख शेयर खरीदें

मफतलाल इंडस्ट्रीज ने एनओसीआईएल के शेयरों को खरीद लिया है।

कंपनी ने एनएफआईएल से बीएसई में एनओसीआईएल के 29.71 लाख शेयरों को 55.65 रुपये में मफतलाल इंडस्ट्रीज को बेच दिया है। बीएसई में मफतलाल इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 47.85 रुपये या 15.34% की शानदार बढ़त के साथ 359.85 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का दिन का उच्च स्तर 367.90 रुपये का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 313.05 रुपये का रहा था। 52 हफ्तों का उच्च स्तर 380.10 रुपये का रहा जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 199 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)