वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के लाभ और आमदनी में बढ़त हुई है।
कंपनी का लाभ 7.29 करोड़ रुपये से बढ़ कर 19.75 करोड़ रुपये रहा। डालमिया भारत की आमदनी 43.62 करोड़ रुपये से बढ़ कर 54.23 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार कंपनी का लाभ सालाना आधार पर 170.91% और आमदनी 24.32% बढ़ी है।
बीएसई में डालमिया भारत का शेयर मंगलवार के 1,475.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,485.00 रुपये पर खुला और 1,532.00, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का भी उच्च स्तर है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.35 रुपये या 0.50% की बढ़त के साथ 1,483.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)