बीएसई में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर में बढ़त देखने को मिल रही है।
कंपनी आज वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी। कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 192.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 196 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 191.10 रुपये कर फिसला। अपराह्न करीब 12.45 बजे कंपनी के शेयर 3.35 रुपये या 1.76% की मजबूती के साथ 194.15 रुपये पर चल रहा है। 1 अगस्त 2016 को यह शेयर 221.60 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 128.08 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)