मंगलम ड्रग्स ने वापी स्थित संयंत्र का व्यावसायिक परिचालन शुरू कर दिया है।
इस विस्तार की लागत लगभग 30 करोड़ रुपये है। यह संयंत्र मलेरिया और एआरवी के लिए एपीआई का उत्पादन करेगी। बीएसई में कंपनी के शेयर बुधवार को 12.65 रुपये या 7.86% शानदार बढ़त के साथ 173.65 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 174 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 159.50 रुपये तक फिसला। 8 दिसंबर 2015 को यह शेयर 441.50 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 8 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 71.25 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)