वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) के लाभ में 145.24% की बढ़त हुई है।
कंपनी का लाभ 22.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 54.2 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच कंपनी की आमदनी 686.7 करोड़ रुपये से घट कर 684.4 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में बुधवार को पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर 2.75 रुपये या 2.32% की बढ़त के साथ 121.05 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 125.80 रुपये और निचला स्तर 82.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)