मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।
वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 106.66% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 12.4 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि कंपनी की आमदनी 45.7 करोड़ रुपये से 13.8% घट कर 39.4 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन का शेयर बुधवार के 51.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 52.75 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 52.80 रुपये और निचला स्तर 28.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)