खबरों के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने एक अमेरिकी प्रांत के साथ तीन साल पुराने मामले में चल रहे मुकदमे में समझौता कर लिया है।
कंपनी ने 175 करोड़ रुपये के भुगतान के बदले अमेरिका के ऑरेंज काउंटी के साथ समझौता कर लिया है। इस भुगतान के बदले ऑरेंज काउंटी टाटा कंसल्टेंसी के खिलाफ अपना मुकदमा वापस ले लेगा और बदले में टाटा कंसल्टेंसी भी ऑरेंज काउंटी के खिलाफ की गयी क्रोस-कम्प्लेंट वापस ले लेगी। मामला प्रांत के स्वचालित संपत्ति कर प्रणाली के विफल रहे प्रतिस्थापन का था, जिसे 2010 तक पूरा किया जाना था।
बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी के शेयर में आज गिरावट का रुख देखने को मिला है। कंपनी का शेयर बुधवार के 2,571.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 2,576.00 पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 21.90 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 2,550.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 2,769.00 रुपये और निचला स्तर 2,119.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)