सोमवार को मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) की सालाना आम बैठक हुई।
इस बैठक में कंपनी के शेयरधारकों ने 2 महत्वपूर्ण फैसले किये, जिनमें शेयर पूँजी में वृद्धि करना और प्रतिभूतियाँ जारी कर के वित्त जुटाना शामिल है।
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर शुक्रवार के 738.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 744.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे कंपनी के शेयर में 3.30 रुपये या 0.45% की गिरावट के साथ 735.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 764.80 रुपये और निचला स्तर 370.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)