दवा कंपनी ल्युपिन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी की अमेरिकी सहायक कंपनी जेविस फार्मा को मौक्सिफॉएक्सिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट 400 एमजी की जांच की मंजूरी मिल गयी है। मौक्सिफॉएक्सिन हाइड्रोक्लोराइड बेयर हेल्थकेयर फार्मा के एवीलॉक्स टैबलेट 400 एमजी का जेनरिक संस्करण है। इस दवा का उपयोग संकरण को रोकने के लिए किया जाएगा। बीएसई में ल्युपिन के शेयर आज मंगलवार को 1530 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,534.25 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,514.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.43 बजे कंपनी के शेयर 14.95 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 1,531.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)