एनएचपीसी (NHPC) ने कहा है कि कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।
कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके कुल 4,500 करोड़ रुपये जुटायेगी। इसके लिए इसे शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
बीएसई में एनएचपीसी के शेयर ने 26.70 रुपये के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 26.60 रुपये पर खुला है। करीब 9.40 बजे कंपनी का शेयर 0.37% की कमजोरी के साथ 26.60 रुपये पर ही है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में एनएचपीसी के शेयर का उच्च स्तर 28.20 रुपये और निचला स्तर 16.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2016)