बीएसई में शुरुआती कारोबार एचडीएफसी बैंक के शेयर में बढ़त है।
बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 33,04,300 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इस अवांटन के बाद बैंक का चुकता शेयर पूंजी बढ़ गयी है। बीएसई में एचडीएफसी बैंक के शेयर शुक्रवार को सपाट 1,307.65 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,315 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 1,303 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.55 बजे बैंक के शेयर 6.80 रुपये या 0.52% की मजबूती के साथ 1,314.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2016)