एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) के शेयर में 4.50% से अधिक की मजबूती

एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) के निदेशक मंडल की बैठक 28 सितंबर को होगी।

इस बैठक में राइट्स इश्यू समेत फंड जुटाने के अन्य विकल्पों पर विचार किया जायेगा। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में 4.50% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में एशियन ऑयलफील्ड का शेयर शुक्रवार के 60.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 64.90 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 2.75 रुपये या 4.52% की मजबूती के साथ 63.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)