पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने बीएसई को जामकारी दी है कि कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का भुगतान करेगी।
कंपनी ने कहा है कि यह भुगतान इन डिबेंचरों की रिडम्प्शन अवधि से पहले ही किया जायेगा, जिसके लिए कंपनी के निदेशक मंडल की समिति की बैठक 10 अक्तूबर को होगी।
बीएसई में पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार के 1,908.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 1,905.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 28.10 रुपये या 1.47% की कमजोरी के साथ 1,880.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)