पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के निदेशक मंडल की बैठक 30 सितंबर को होगी।
इस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार के 1,893.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,900.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 2,095.00 रुपये और निचला स्तर 835.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)