बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने घटायी आधार दर, शेयर गिरा

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने बीएसई को अपनी आधार दर घटाने की सूचना दी है।

बैंक की मौजूदा आधार 9.70% है, जिसे घटा कर इसने 9.65% कर दिया है। नयी आधार दर 30 सितंबर से प्रभाव में आयेगी।
बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बुधवार के 120.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 121.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार से इसका रुख नीचे की तरफ रहा है। करीब पौने 1 बजे बैंक का शेयर 6.85 रुपये या 5.71% की गिरावट के साथ 113.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)