कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बीएसई को जानकारी दी है कि बैंक ने अपनी आधार दर में कटौती की है।
बैंक ने अपनी आधार दर में 10 आधार अंकों की कटौती की है।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर आज सपाट 782.35 रुपये पर ही खुला है और करीब पौने 10 बजे 1.80 रुपये या 0.23% की गिरावट के साथ 780.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 825.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 586.50 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)