खबरों के अनुसार बल्लारपुर इंडस्ट्रीज 53 लाख शेयर बिक गये है।
रिपोर्ट के मुताबिक सिटीग्रुप ग्लोबल ने एनएसई में प्रति शेयर 14.74 रुपये में कंपनी के 53 लाख शेयरों को बेच दिया है। बीएसई में बल्लारपुर इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 0.67 रुपये या 4.78% की मजबूती के साथ 14.70 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 15.07 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 13.80 रुपये तक फिसला। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 11.80 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 1 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 21.80 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2016)