एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बीएसई को 36,36,600 इक्विटी शेयरों के आवंटन की जानकारी दी है।
बैकं ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत इन शेयरों को आवंटित किया है, जिससे इसकी चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 5,09,85,40,634 रुपये हो गयी है।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर गुरुवार के 1,248.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,251.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.15 बजे यह 3.60 रुपये या 0.29% की कमजोरी के साथ 1,245.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा बैंक के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 1,318.20 रुपये और निचला स्तर 928.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)