डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने 300 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बैंक ने बीएसई को जानकारी दी है कि बैंक के निदेशकों की पूँजी जुटाने वाली समिति ने आज हुऊ अपनी बैठक में 300 करोड़ रुपये मूल्य के असुरक्षित गैर-परिवर्तनीय बॉंड जारी करने की मंजूरी दी।
बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर शुक्रवार को 3.35 रुपये या 2.62% की बढ़त के साथ 131.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 131.85 रुपये और निचला स्तर 68.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2016)