तो इसलिए होगी ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) के निदेशक मंडल की बैठक

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) के निदेशक मंडल की बैठक 7 नवंबर 2016 को होगी।

उस बैठक में निदेशक मंडल इक्विटी शेयरों की खरीद वापसी (बायबैक) पर विचार करेगा।
बीएसई में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स का शेयर शुक्रवार को काफी उतार-चढ़ाव के बाद अंत में 0.20 रुपये या 0.11% की कमजोरी के साथ 181.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 221.60 रुपये और निचला स्तर 135.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2016)