एसएमसी ग्लोबल ने डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर के लिए 293-295 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 310-315 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 285 रुपये रखने के लिए कहा है।
बीएसई में शुक्रवार 04 नवंबर को डाबर इंडिया का शेयर 298.50 रुपये पर बंद हुआ। 27 जनवरी 2016 को यह शेयर 231.50 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 14 जुलाई 2016 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 320 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 284.53 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस शेयर ने दैनिक चार्ट पर डबल बॉटम पैटर्न बनाया है, जो प्रकृति में तेज है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2016)