बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एमसीएलआर में 10 आधार अंको की कटौती की है।
नयी दरों में बैंक ने रात भर के लिए 9.10%, एक महीने के लिए 9.15% और तीन महीनों के लिए 9.25% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.30%, एक साल, तीन साल और 5 साल की अवधि के लिए 9.35% होगी। कंपनी की ये नयी दरें 07 नवंबर यानी आज से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर शुक्रवार के 142.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 147.50 रुपये पर खुला है। हरे निशान पर ही कारोबार करते हुए करीब 11.25 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 5.65 रुपये या 3.97% मजबूती के साथ 148.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)